Blogger द्वारा संचालित.

आधार क्या है? (What is Aadhar)


आधार भारत के निवासियों की विशिष्ट पहचान के लिए यूनीक आइडेन्टीफिकेशन अथारिटी ऑफ इण्डिया - UIDAI (Unique Identification Authority of India - UIDAI) जारी किया गया 12 अंकों वाली विशिष्ट पहचान संख्या है।

जनसांख्यकीय जानकारी के लिए भारत सरकार प्रत्येक व्यक्ति की आधार संख्या को उस व्यक्ति के उँगलियों के निशान, आँख की पुतलियों के फोटोग्राफ आदि जैसे विशिष्ट पहचान के साथ अपने केन्द्रीकृत डेटाबेस में रखती है।

प्रत्येक व्यक्ति के लिए आधार संख्या एक विशिष्ट संख्या होती है जो कि शासकीय कार्यों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है।

आधार संख्या के आधार पर भारत के किसी भी व्यक्ति की आनलाइन पहचान सहज ही हो सकती है।

आधार संख्या के माध्यम से शासकीय सहायता, अनुदान इत्यादि का धोखाधड़ी करके दुरुपयोग करने से आसानी के साथ रोका जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें